Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
America :पहले इंश्योरेंस के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसी पैसे से खरीदी Pleasure Doll - The Indian Exposure

America :पहले इंश्योरेंस के लिए पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उसी पैसे से खरीदी Pleasure Doll

अमेरिका के कैनसस सिटी से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसकी पत्नी के पास करोड़ों रुपए का इंश्योरेंस था। पति की नजर पत्नी के बीमा के करोड़ों रुपए के बीमा पर थी। पत्नी को मौत दे सनकी शख्स ने उसके लाइफ इंश्योरेंस के पैसों से  Pleasure Doll खरीद डाली। 

पत्नी के मौत बाद उसको लाइफ इंश्योरेंस के करोड़ रुपए मिल गए।रिपोर्ट के मुताबिक उसकी पत्नी के पास दो लाइफ इंश्योरेंस थे जोकि एक करोड़ से अधिक राशि के थे। पत्नी के मौत के बाद इंश्योरेंस के पैसे पति को मिल गए। बीमा के सारे पैसों से पति कोल्बी ट्रिकल ने खूब मौज मस्ती की और सारे पैसों को अय्याशी में उड़ाई। 

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, घटना की शुरुआत 2019 में तब हुई जब कोल्बी ट्रिकल नाम के व्यक्ति ने 911 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि उसकी 26 वर्षीय पत्नी क्रिस्टन ट्रिकल ने कैनसस स्थित अपने घर में खुद को गोली मार ली है। हालांकि जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ कि मामला हत्या से जुड़ा हो सकता है लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई कि क्रिस्टन की मौत गोली चलने की वजह से ही हुई है।

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रिस्टन की मृत्यु के तीन दिन बाद, कोरोनर डॉ. लाइल नोर्डहॉक ने पुष्टि  की कि यह एक आत्महत्या थी।अब, सालों बाद एक रिपोर्ट से पता चला है कि मिस्टर ट्रिकल ने अपनी पत्नी के लिए दो जीवन बीमा पॉलिसियों पर कुल $120,000 ((₹ 1,00,08,354) से अधिक नकद उड़ा दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481