Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Forest Fire: जल गए जंगल कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव - The Indian Exposure

Forest Fire: जल गए जंगल कुमाऊं में 24 घंटे में 14 जगह आग का तांडव

बीते चौबीस घंटे में कुमाऊं मंडल में वनाग्नि की 14 घटनाओं में 21.47 हेक्टेयर जंगल जलकर राख हो गया है। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन कार्यालय से जारी वनाग्नि बुलेटिन के मुताबिक, कुमाऊं मंडल में बीते 24 घंटे में आरक्षित वन क्षेत्र और सिविल वन क्षेत्र में वनाग्नि की सात-सात घटनाएं हुई हैं।

वहीं दूसरी ओर पहली नवंबर से अब तक कुमाऊं में वनाग्नि की कुल 394 घटनाएं हुई हैं जिनमें 527 हेक्टेयर जंगल जला है। बताया गया कि अब तक राज्य में 315 वन अपराध (वनाग्नि) के मामले दर्ज हुए हैं जिसमें 267 अज्ञात और 48 ज्ञात हैं। अब तक 52 लोगों को इन मामलों में नामजद किया जा चुका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481