दुनिया

Bus Accident : पाकिस्तान में बस दुर्घटना, 20 की मौत, कई घायल

पाकिस्तान में सुबह सुबह एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटना में बस फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में बैठे 20 लोगों की मौत हो गई, 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उत्तर पश्चिम पाकिस्ताान में शुक्रवार को एक बस गिलगित-बाटलिस्तान क्षेत्र के डायमेर जिले में काराकोरम मार्ग पर रावलपिंडी से हुंजा जा रही थी। रास्ते में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया्र जिस कारण बस फिसलकर खाई में जा गिरी। बस में सवार कई लोगों जख्मी हो गए। लगभग 15 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं कई शव को बरामद किया गया है। सूत्रों की मानें तो मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है क्योंकि घायलों की हालत गंभीर है। अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *