Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
तमिलनाडु में कांग्रेस नेता का आधा जला हुआ शव खेत में मिला, विशेष टीम गठित कर जांच में जुटी पुलिस - The Indian Exposure

तमिलनाडु में कांग्रेस नेता का आधा जला हुआ शव खेत में मिला, विशेष टीम गठित कर जांच में जुटी पुलिस

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शनिवार को एक जिला कांग्रेस नेता मृत पाया गया। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृत पाए गए जिला कांग्रेस नेता की पहचान केपीके जयकुमार धनसिंह के रूप में हुई है। जिनका आधा जला हुआ शव खेल में मिला।

पुलिस ने बताया कि केपीके जयकुमार धनसिंह का आधा जला हुआ शव उनके खेत में मिला। यह वारदात तब हुई जब हाल ही में पीड़ित ने अपनी जान को खतरा होने का दावा किया था। धनसिंह कांग्रेस की तिरुनेलवेली (पूर्व) इकाई के प्रमुख थे।

मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन विशेष टीमों का गठन किया है। इस बीच, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी (TNCC) के प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने अपने पार्टी सहयोगी के निधन पर शोक व्यक्त किया और पार्टी में उनके योगदान को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481