Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rajnath Singh: 'पाकिस्तानी नेता का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक - The Indian Exposure

Rajnath Singh: ‘पाकिस्तानी नेता का राहुल की तारीफ करना चिंताजनक

पाकिस्तान के एक नेता द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन का राहुल गांधी की तारीफ करना बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने इसपर कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अस्थिर करने वाला देश राहुल गांधी की तारीफ कर रहा है, इस पर कांग्रेस को सफाई पेश करना चाहिए। 

एक साक्षात्कार में राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से कांग्रेस के संबंध पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “एक ऐसे देश के इस प्रेम के पीछे कोई वजह जरूर होगी जो भारत को अस्थिर करने का प्रयास करता रहा है। यह बड़ी चिंता का विषय है और भारत इस प्यार के पीछे की वजह जानना चाहता है।”

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व मंत्री चौधरी फवाद हुसैन 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करके सुर्खियों में आए थे। उन्होंने राहुल के भाषण के एक अंश को ‘राहुल ऑन फायर’ कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इसपर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481