Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election : यूपी में 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान, मैनपुरी के तेजगंज मतदान केंद्र पर पथराव - The Indian Exposure

Election : यूपी में 11 बजे तक 26.12 प्रतिशत मतदान, मैनपुरी के तेजगंज मतदान केंद्र पर पथराव

तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर उत्तर प्रदेश में मतदान जारी है, धूप बढ़ने से पहले लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। इन सीटों में 100 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। जिन 10 लोकसभा सीटों पर सोमवार को वोटिंग होगी उसमें संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल है।

थाना बेवर के गांव तेजगंज स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पोलिंग डंप का प्रयास किया जा रहा है तो विवाद होने लगा। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया तो अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। इस घटना में सुमित प्रताप का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके साथ ही भाजपा एजेंट सुदेश प्रताप सिंह और भाजपा समर्थक कर्ण बहादुर सिंह पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481