दुनिया

Terrorist Attack: बलूचिस्तान के ग्वादर में आतंकियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, सात की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान के ग्वादर में बुधवार को आतंकी हमले में सात मजदूर मारे गए। यह आतंकी हमला  ग्वादर के सरबंद में फिश हार्बर जेट्टी के पास कुछ इमारत पर हुआ। आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने रात में सो रहे मजदूरों पर गोलियां चलाई जिसकी वजह से सात बेगुनाहों की मौत हो गई।

वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक और घायल पंजाब के साहीवाल के रहने वाले हैं। मृतकों के शवों और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले 1 मई को पंजाब के तौंसा शरीफ जिले में एक पुलिस चेकपोस्ट पर आतंकवादियों के हमले में कम से कम सात पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। यह घटना जिले में दो महीने के भीतर चौकी पर दूसरा हमला है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आतंकियों ने वाहोवा, डेरा गाजी खान स्थित झांगी चेकपोस्ट पर हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *