उत्तराखंड

Weather : हरिद्वार, उधम सिंह नगर समेत मैदानी क्षेत्रों में तेज अंधड़ चलने का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक से मुख्यतः बादल छाए रहने के आसार हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार, उधम सिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ अंधड़ चलने की चेतावनी मौसम विभाग में जारी की है।

उत्तराखंड में बुधवार से ही मौसम बदला हुआ है। देहरादून और उत्तरकाशी में कहीं-कहीं बौछारें और ओलावृष्टि भी हुई। ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडराते रहे, जबकि कुमाऊं में बारिश हुई है। बारिश के कारण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है।

बुधवार को देहरादून के बाहरी क्षेत्रों में हल्की बौछारें भी पड़ी। हालांकि बादल मंडराने के बावजूद बारिश नहीं हुई और दिनभर उमस महसूस की गई। शाम के समय हवा चलने से गर्मी से राहत मिली। मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल मंडराने के बावजूद बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहेगा। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *