Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Delhi : गर्मी झुलसा रही , 38.2 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान - The Indian Exposure

Delhi : गर्मी झुलसा रही , 38.2 डिग्री दर्ज हुआ दिल्ली का अधिकतम तापमान

गर्मी के सितम से दिल्ली-एनसीआर के लोग परेशान हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह धूप खिली रही। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने लोगों को झुलसाया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। 

मौसम विभाग के मुताबिक, नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नजफगढ़ में 39, जाफरपुर व पीतमपुरा में 38.2, आया नगर में 37.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। इधर, बृहस्पतिवार को धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। हालांकि, सूरज अपने तेवर दिखाएगा, इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 26 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481