Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Floods: ब्राजील में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाया कहर, 120 से अधिक लोगों की मौत - The Indian Exposure

 Floods: ब्राजील में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाया कहर, 120 से अधिक लोगों की मौत

ब्राजील में बीते दिनों भूकंप के बाद आयी भयंकर बाढ़ से तबाही मची हुई है। यहां करीब 126 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस जलप्रलय में करीब 756 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। ब्राजील में भारी बारिश के चलते कई जगहों की सड़कें बुरी तरह से धस गई है। हालांकि, शुक्रवार को आसमान एक बार फिर खुला, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। जबकि 24 घंटे में घर खाली करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अल नीनो मौसम की घटना के चलते जलवायु परिवर्तन प्रभावित हुआ है। उत्तर अमेरिकी देश ब्राजील में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने कहर मचा दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं. कई शहरों में बाढ़ का पानी भर गया है और भूस्खलन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 756 लोग घायल भी हुए हैं। 

वहीं रियो ग्रांडे डो सुल में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर के बांधों और जल निकासी प्रणालियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे में बारिश और बाढ़ के चलते व्यापार चौपट होने लगा है। अधिकारियों के अनुसार, 141 लोग अभी भी लापता हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481