Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US: 'अगर बंधकों को रिहा कर दे हमास तो कल से ही युद्ध विराम संभव', अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले - The Indian Exposure

US: ‘अगर बंधकों को रिहा कर दे हमास तो कल से ही युद्ध विराम संभव’, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन बोले

गाजा पट्टी में बीते सात महीनों से ज्यादा समय से भीषण जंग जारी है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को कहा कि इस्राइल-हमास युद्ध में युद्ध विराम कल ही संभव है, अगर आतंकवादी समूह बंधकों को रिहा कर दे। 

सिएटल में एक कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा, अगर हमास बंधकों को रिहा करता है तो कल से ही संघर्ष विराम हो सकता है। अब यह हमास पर निर्भर है। अगर वे ऐसा करना चाहते हैं, तो हम इसे कल ही खत्म कर सकते हैं और संघर्ष विराम कल से ही शुरू हो जाएगा। 

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को इस्राइल को चेतावनी दी थी कि अगर उसकी सेना गाजा के दक्षिणी शहर रफाह पर हमला करती हो तो उनकी सरकार तोपखाने के गोले और अन्य हथियारों की आपूर्ति बंद कर देगी। उन्होंने इस खबर पर भी खेद जताई की अमेरिकी बम गिराने से नागरिक मारे गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481