Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी - The Indian Exposure

UP Lok Sabha Election Phase 4 Voting: यूपी की 13 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों के साथ ही ददरौल विधानसभा उप चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से शुरू हो गई है। शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच निर्वाचन क्षेत्र के 2,47,47,027 मतदाता 130 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, इनमें 16 महिलाएं शामिल हैं। कन्नौज सीट से समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, उन्नाव से साक्षी महाराज समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। 

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार की सुबह से बूथों पर मतदाता पहुंचने लगे। 880 मतदान केंद्रों के 1885 बूथों पर सुबह सात बजे से माकपोल के साथ ही मतदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। पीठासीन अधिकारी मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच के बाद वोट डालने दे रहे थे। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों के बाहर विभिन्न राजनीतिक दलों ने मतदाताओं की सुविधा के लिए काउंटर लगा रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481