Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
US: सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, दो महीने तक रहे थे जिंदा - The Indian Exposure

US: सुअर की किडनी लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, दो महीने तक रहे थे जिंदा

सुअर की जेन‍ेटिकली एडिटेड किडनी ट्रांसप्‍लांट कराने वाले दुनिया के पहले इंंसान रिक स्लेमैन की ट्रांसप्‍लांट आपरेशन होने के लगभग दो महीने बाद मृत्यु हो गई।

62 साल के स्लेमैन को पिछले साल अंतिम चरण की किडनी की बीमारी का पता चलने के बाद मार्च में मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी मिली थी।

हालांकि, अस्पताल ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि कोई संकेत नहीं है कि उनकी मृत्यु प्रत्यारोपण के परिणामस्वरूप हुई। अपने डॉक्टरों की सिफारिश पर चार घंटे की सर्जरी से गुजरने के बाद, मैसाचुसेट्स परिवहन विभाग के प्रबंधक स्लेमैन को अप्रैल में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने कहा था कि उनका मानना है कि नई किडनी वर्षों तक चल सकती है। उन्होंने यह भी स्‍वीकारा कि पशु-से-मानव प्रत्यारोपण के कई मामले अज्ञात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481