Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel-Hamas war: रफाह की ओर बढ़ रही इजरायली सेना, नेतन्याहू ने हमास को दी चेतावनी - The Indian Exposure

Israel-Hamas war: रफाह की ओर बढ़ रही इजरायली सेना, नेतन्याहू ने हमास को दी चेतावनी

गाजा में इजरायली सेना उत्तरी भाग में और भीतर घुस गई है, जबकि दक्षिण में इजरायली टैंक और सेना रफाह जाने वाले हाईवे पर आगे बढ़ रही है। गाजा के कई इलाकों में हमास और इस्लामिक जिहाद के लड़ाके पुन: संगठित हो गए हैं, इसके परिणामस्वरूप लड़ाई फिर तेज हो गई है।

सोमवार को गाजा में विभिन्न स्थानों पर कुल 57 लोग मारे गए। इन्हें मिलाकर सात महीने के युद्ध में गाजा में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या कुल 35,091 हो गई है। गाजा पट्टी के उत्तर और दक्षिण में फिर से भीषण लड़ाई छिड़ गई है। सबसे बड़े शहर गाजा सिटी के घर को निशाना बनाकर हुए इजरायली हमले में पांच लोग मारे गए हैं, जबकि मिस्र की सीमा पर स्थित रफाह में शरण लिए फलस्तीनियों का पलायन जारी है। वे वहां से खान यूनिस और कुछ अन्य इलाकों में जा रहे हैं। लेकिन अभी भी रफाह में करीब दस लाख बेघर लोग मौजूद हैं।इस बीच मिस्त्र के सीमा बंद कर दिए जाने से रफाह में विदेशी राहत सामग्री पहुंचनी बंद हो गई है। मानवाधिकार संगठनों ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और कहा है कि राहत सामग्री के बगैर रफाह में जीना दूभर हो जाएगा। 75 वर्ष पुराने जबालिया शरणार्थी क्षेत्र में पहुंचकर इजरायली टैंक कहर बरपा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481