Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
MP : गहरी नींद में सो रहे थे मां-बाप, मानसिक रूप से बीमार बेटे ने सरिया से पीट-पीटकर कर दी हत्या - The Indian Exposure

MP : गहरी नींद में सो रहे थे मां-बाप, मानसिक रूप से बीमार बेटे ने सरिया से पीट-पीटकर कर दी हत्या

मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपने गहरी नींद में सो रहे माता-पिता की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप से बीमार बेटे ने अपने 70 वर्षीय पिता ओम प्रकाश शर्मा और मां 65 वर्षीय उर्मिला शर्मा की सरिया से पीट-पीटकर हत्या की है। घटना बसैया थाना क्षेत्र के कुतवार गांव का है। 32 वर्षीय आरोपी बेटा मौके से फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक ओम प्रकाश एक रिटायर शिक्षक थे और इनके 5 बच्चे है, जिसमें से 2 इन्हीं के साथ रहते है। वहीं, अन्य 3 की शादी हो गई है और सभी शहर में रहते है। आरोपी बेटे ने माता-पिता के अलावा अपने छोटे भाई पर भी हमला किया। हालांकि, पैरों की ओर सरिया लगने के कारण वह बच गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481