Election: पंजाब में प्रचार करेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 20 मई को जनसभा को संबोधित करेंगे

पंजाब में भाजपा राम नाम के सहारे नैया पार लगाने की उम्मीद से आगे बढ़ रही है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क कर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए समय मांगा है। भाजपा हाई कमान के अनुसार, योगी आदित्यनाथ पंजाब में भी चुनावी रैली करते नजर आएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से पंजाब में बटाला, जालंधर और लुधियाना में तीन बड़ी चुनावी रैलियां को संबोधित करेंगे। लुधियाना और जालंधर में सीएम योगी आदित्यनाथ के चुनावी रैली के पीछे का एक कारण यह भी है कि यहां बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग रहते हैं। लुधियाना और जालंधर पंजाब का इंडस्ट्रियल हब है।  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 20 मई को चंडीगढ़ में प्रचार करने आ रहे हैं। भाजपा की तरफ से बड़े नेताओं की यह दूसरी जनसभा होगी। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सेक्टर-27 के रामलीला मैदान में जनसभा की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471