Heat Wave : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, लू का खतरा बढ़ा

आगरा में भीषण गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। बीते दिन पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंता तो अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने  11 से 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। 

आगरा का अधिकतम पारा शुक्रवार को 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवा से लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर पूर्वाह्न 11 से शाम 4 बजे तक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

आगरा प्रदेश में सबसे गर्म रहा। शुक्रवार को लू शाम 5 बजे के बाद तक कहर बरपाती रही। गर्मी के चलते कूलर और एसी फेल रहे। दिन में सड़कों पर सन्नाटा सा रहा। वहीं शनिवार सुबह की शुरुआत भी भीषण गर्मी के साथ हुई। तपिश की वजह से लोग घरों में कैद दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लू का अलर्ट जारी किया है। जरूरी काम न होने पर घर में ही रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *