Assam: असम के काछार जिले की इमारत में भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया

असम के काछार जिले के सिलचर शहर की एक इमारत में भीषण आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर मौजूद है। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। कूलिंग ऑपरेशन चल रहा है।
एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान एक लड़की इमारत से गिर गई। गिरने की वजह से वह घायल हो गई। लड़की को अस्पताल ले जाया गया है।
