Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Uttarakhand Forest Fire : प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं ,तीन के खिलाफ मुकदमा - The Indian Exposure

Uttarakhand Forest Fire : प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं ,तीन के खिलाफ मुकदमा

प्रदेश में सोमवार को जंगल में आग की 23 घटनाएं हुई हैं। इसमें 22 गढ़वाल और एक वन्यजीव क्षेत्र की घटना है। कुमाऊं में एक भी घटना नहीं हुई। वहीं जंगल में आग लगाने के आरोप में वन विभाग ने अज्ञात में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं।

गर्मी तेज होने के साथ ही वनाग्नि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को नरेंद्रनगर वन प्रभाग में 2, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 2, मसूरी वन प्रभाग में 8, सिविल वन पंचायत क्षेत्र में 4, भूमि संरक्षण कालसी वन प्रभाग में 2, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, भूमि संरक्षण लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, रुद्रप्रयाग वन प्रभाग में 2 और केदारनाथ वन्य जीव वन पंचायत क्षेत्र में वनाग्नि की एक घटना हुई हैं।राज्य में इसे मिलाकर वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 1121 हो गई है। इससे 1520 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481