Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Nigeria Attack: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का आतंक, अंधाधुंध गोलीबारी में 40 लोगों का कत्ल - The Indian Exposure

Nigeria Attack: नाइजीरिया में बंदूकधारियों का आतंक, अंधाधुंध गोलीबारी में 40 लोगों का कत्ल

अफ्रीकी देश नाइजीरिया के गांव जुराक में बंदूकधारियों ने ताबड़तोड़ हमले किए जिसमें लगभग 40 लोगों की मौत हो गई। गांव में हुई अंधाधुंध गोलीबारी के बीच आरोपियों ने कई घर को भी आग के हवाले कर दिया। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है। बता दें कि यहां चरवाहों और किसानों के बीच झड़पें आम बात हैं। पुलिस और निवासियों ने इस घटना की जानकारी मंगलवार को दी। 

जुराक गांव में हमला करने वाले हथियारबंद लोगों को स्थानीय तौर पर डाकू कहा जाता है। पठार पुलिस के प्रवक्ता अल्फ्रेड अलाबो ने कहा कि सुरक्षा एजेंटों के आक्रामक हमले से भागते हुए  हथियारबंद गुट सोमवार देर रात जुराक गांव में अचानक घुस आया और गांवों पर हमला किया। 

इस झड़प में सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को मार गिराया, जबकि भागते हुए गिरोह के सदस्यों ने नौ लोगों की हत्या कर दी और छह घरों को जला दिया। निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा है। उन्होंने रॉयटर्स को बताया कि दर्जनों बंदूकधारियों ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव में धावा बोला, अंधाधुंध गोलीबारी की, अनिर्दिष्ट संख्या में लोगों का अपहरण किया और घरों में आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481