Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Crime in Delhi : भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर देवर को मार डाला, 78 दिन तक सोशल मीडिया पर जिंदा रखा - The Indian Exposure

Crime in Delhi : भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर देवर को मार डाला, 78 दिन तक सोशल मीडिया पर जिंदा रखा

द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि उर्फ सोनू (31) की अगवा करके हत्या मामले की गुत्थी को पुलिस ने 78 दिन बाद सुलझा लिया है। हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी व उसके दोस्तों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस संबंध में भाभी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को दबोच लिया है। इतना ही नहीं आरोपी इतने शातिर हैं कि 78 दिन तक सोशल मीडिया पर उसे जिंदा दिखाया। हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ऑन रखा। आरोपी रवि को जिंदा दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उसके पुराने वीडियो डालने लगे।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान शिव एंक्लेव ढिचाऊ रोड, नजफगढ़ निवासी सीमा उर्फ रिंकू, इसका प्रेमी गांव जोंधी, झज्जर, हरियाणा निवासी नीरज सहरावत, शिव एंक्लेव, नजफगढ़ निवासी नीरज दहिया और गांव यूसुफपुर-ईसापुर, गाजियाबाद यूपी निवासी अनुभव मलिक के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल, कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार व तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481