Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Dombivli Boiler Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल - The Indian Exposure

Dombivli Boiler Blast: ठाणे की केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 6 लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में गुरुवार को एक रसायन फैक्ट्री में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसमें छह कर्मचारी घायल हो गए हैं। आग बुझाने के लिए मौके पर चार से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।

घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट डोंबिवली एमआईडीसी क्षेत्र के फेज-2 स्थित एम्बर केमिकल कंपनी में हुआ। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि इसे एक किलोमीटर दूर तक सुना गया। उन्होंने बताया कि आसपास की इमारतों के कांच के शीशों में दरारें आ गईं। वहीं, विस्फोट की वजह से आसपास के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481