Dombivli Boiler Blast: हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत, घायलों का इलाज जारी

महाराष्ट्र के डोंबिवली की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 60 से अधिक लोग घायल हैं। घटना एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री की है। पुलिस ने फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।  

रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ था। अब तक घटनास्थल से 10 शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की है। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। 

महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कहा कि यहां कोई औद्योगिक सुरक्षा विभाग नहीं है। ऐसी फैक्ट्री यहां आवासीय क्षेत्र के पास होनी ही नहीं चाहिए थी। यह सबसे बड़ा अपराध है। एक तकनीकी व्यक्ति को वहां होना चाहिए थी। सामान्य श्रमिक या मजदूर रिएक्टर को संभाल नहीं सकता है। विस्फोट के लिए इस फैक्ट्री का प्रबंधन जिम्मेदार है। इलाके में करीब 450 फैक्ट्रियां हैं। यह पहली घटना नहीं है, 2016 के बाद से इस औद्योगिक क्षेत्र में यह ऐसी पांचवीं या छठी दुर्घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *