Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : गर्मी से बेहाल , मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं से परेशान - The Indian Exposure

Weather : गर्मी से बेहाल , मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं से परेशान

उत्तराखंड में मौसम अपने तल्ख तेवर दिखा रहा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं परेशान करने लगी हैं। मैदानी इलाकों में तो गर्म हवाएं झुलसाने लगी हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान एक बार फिर सामान्य से चार डिग्री के इजाफे के साथ 40 डिग्री के पार पहुंच गया।

मौसम के बदलते पैर्टन और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। दिन निकलते ही तेज चिलचिलाती धूप से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते दोपहर के समय शहर की व्यस्त रहने वाली सड़कें सूनी होने लगी हैं।

आंकड़ों पर नजर डालें तो रविवार को दून का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। इसके साथ ही रात का न्यूनतम तापमान भी पांच डिग्री बढ़ोतरी के साथ 26.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481