Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन की चपेट में आकर जिंदा दफन हुए 2000 लोग - The Indian Exposure

Papua New Guinea Landslide: पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन की चपेट में आकर जिंदा दफन हुए 2000 लोग

पापुआ न्यू गिनी में भूस्खलन से 2 हजार से अधिक लोग दब गए हैं। इसकी जानकारी सरकार के हवाले से सामने आई है। सरकार ने आपदा से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है।

वहीं, घटना के कारण हताहतों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुरुआत में कहा गया था कि करीब 100 लोग मारे गए हैं। आस्ट्रेलिया पापुआ न्यू गिनी की मदद के लिए विमान और अन्य उपकरण भेजने की तैयारी कर रहा है।

दक्षिण प्रशांत राष्ट्र के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई बारिश से यह आशंका पैदा हो गई है कि जिस मलबे में सैकड़ों ग्रामीण दबे हैं, वह खतरनाक रूप से अस्थिर हो सकता है।

आस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने कहा कि उनके अधिकारी शुक्रवार से पापुआ न्यू गिनी समकक्षों के साथ बात कर रहे हैं, जब एंगा प्रांत के यमबली गांव पर एक पहाड़ी ढह गई थी। अब तक केवल छह लोगों के शव निकाले जाने की सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481