Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Heat Wave Alert in Delhi :अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट,लू का अलर्ट जारी  - The Indian Exposure

Heat Wave Alert in Delhi :अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट,लू का अलर्ट जारी 

उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से त्राहिमाम कर रहा है। नौतपा का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। आसमान से आग बरस रही है। मौसन विभाग के मुताबिक, आज सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशन हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। 

मौसम विभग ने कहा कि दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा है। दिल्ली में नौ साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481