Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Flood: ब्राजील में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 100 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या, 56 लापता - The Indian Exposure

Flood: ब्राजील में बाढ़ ने मचाया कोहराम, 100 के पार पहुंची मरने वालों की संख्या, 56 लापता

ब्राजील में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। 29 अप्रैल को राज्य में भयंकर बाढ़ आई थी, तब से लेकर अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश और बाढ़ ने 169 लोगों की जान ले ली है। नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने ये जानकारी दी है।

इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में तीन और शव बरामद किए गए जबकि 56 लोग लापता हैं। आइएनस की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह राज्य में आई अब तक की सबसे खराब प्राकृतिक आपदा है। जानकारी के लिए बता दें, बाढ़ और उफनती नदियों के कारण 2.3 मिलियन से अधिक निवासी विस्थापित हो गए हैं।राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे, अन्य 469 नगर पालिकाओं के बुनियादी ढांचे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिन्हें फिर से तैयार करने में कम से कम एक साल का समय लगेगा। रियो ग्रांडे डो सुल राज्य के गर्वनर एडुआर्डो लेइट ने ये जानकारी दी है। वहीं बताया जा रहा है, पोर्टो एलेग्रे और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में इस हफ्ते बारिश हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 48 घंटे तक स्कूल बंद करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481