Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP: यूपी में झांसी सबसे गर्म, पारा 48.1 डिग्री पहुंचा,गर्मी से छह की मौत - The Indian Exposure

UP: यूपी में झांसी सबसे गर्म, पारा 48.1 डिग्री पहुंचा,गर्मी से छह की मौत

नौतपा के तीसरे दिन मई के महीने में प्रदेश में झांसी सबसे गर्म रहा, यहां का पारा 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां इतना पारा 132 साल पहले दर्ज किया गया था। वहीं, आगरा में गर्मी ने पिछले 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां का पारा सोमवार को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर था। इससे पहले 27 मई 1998 में आगरा का अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

47 डिग्री के साथ मथुरा-वृंदावन व एटा दूसरे स्थान पर रहे। एटा में पीआरडी जवान बेहोश होकर गिरा जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कासगंज में 45.6 डिग्री, फिरोजाबाद में 45 व मैनपुरी का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रहा। तपते बुदेलखंड में भीषण गर्मी की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन चित्रकूट, दो महोबा और एक-एक हमीरपुर और औरैया के हैं।

रातें भी गर्म हैं। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया। हरदोई, लखीमपुर खीरी, वाराणसी बहराइच, प्रयागराज और लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री से 31.8 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक फिलहाल मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा, 30 मई से तापमान में बदलाव शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481