Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा - The Indian Exposure

Swati Maliwal Assault Case: केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट प्रकरण में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है।

बिभव ने मामले में गुरुवार को सुनवाई की मांग की है। याचिका में विभव ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा है कि पुलिस ने उन्हें जबरदस्ती हिरासत में रखा।

बिभव कुमार को मंगलवार को तीस हजारी कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौरव गोयल ने कुमार को 31 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

दिल्ली पुलिस ने आरोपित की पांच दिन की हिरासत मांगी थी। वहीं, विभव के अधिवक्ता ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की दिल्ली पुलिस की याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि उसके पास कोई सुबूत नहीं है।

विभव ने स्वाति मालीवाल पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर हमला किया गया था। विभव को 18 मई को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उसी दिन मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481