Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
 Lok Sabha Election 2024 :गाजीपुर में पहली बार रोड शो करेंगे अमित शाह  - The Indian Exposure

 Lok Sabha Election 2024 :गाजीपुर में पहली बार रोड शो करेंगे अमित शाह 

गाजीपुर लोकसभा चुनाव काफी रोचक हो गया है। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में पहली बार गृहमंत्री अमित शाह रोड शो करने के लिए 29 मई को आ रहे हैं। वे शाम को मिश्रबाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके रोड शो शुरू करेंगे और करीब दो किमी दूर चीतनाथ मोड़ पर रोड शो को समाप्त करेंगे। इस दौरान उनके रास्ते में 9 मंदिर, 5 मस्जिद और 1 गुरुद्वारा पड़ेगा। गृहमंत्री के रोड शो को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

अमित शाह का रोड शो मिश्रबाजार से लाल दरवाजा, चौक, प्रकाश टॉकीज के रास्ते चीतनाथ मोड़ तक जाएगा। इस रास्ते पर 9 मंदिरों में एक काली माता मंदिर, दो हनुमान मंदिर, एक शनि मंदिर और शेष पांच शिव मंदिर हैं। इसके अलावा एक गुरुद्वारा और पांच मस्जिदें भी हैं। गृहमंत्री के रोड शो के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया है। 

स्थानीय लोग बताते हैं कि गृहमंत्री जिस रास्ते पर रोड शो करेंगे, उसपर सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग, वैश्य, मुस्लिम, ब्राम्हण, जायसवाल के अलावा आस-पास क्षत्रिय और यादव बहुल क्षेत्र है, जबकि शहर में एक लाख से अधिक आबादी है। ऐसे में गृहमंत्री का यह रोड शो भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में काफी कारगर साबित होगा। वहीं, गृहमंत्री भी मिश्रित आबादी के लोगों को साधने के लिए सियासी तीर चलाएंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481