Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Murder : मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार से गिरफ्तार - The Indian Exposure

Murder : मध्यप्रदेश में पिता-भाई की हत्या करने वाली किशोरी हरिद्वार से गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर में रेल कर्मचारी पिता और अपने नौ साल के भाई की हत्या करने वाली किशोरी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबलपुर से भी एक पुलिस टीम हरिद्वार के लिए रवाना हो चुकी है। किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेरहमी से पिता और भाई की हत्या की थी और दोनों फरार हो गए थे।

करीब ढाई महीने पहले हुई इस घटना के बाद से पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार की रात एक नाबलिग नगर कोतवाली के पास स्थित महिला जिला अस्पताल के पास  संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। नाबालिग को कोतवाली हरिद्वार लाकर पूछताछ की गई। तब उसने बताया कि वह अपने प्रेमी मुकुल के साथ हरिद्वार आयी थी जो कुछ सामान लेने के बहाना बनाकर उसे छोड़कर चला गया।

किशोरी ने यह भी जानकारी दी कि कथित प्रेमी ने मार्च माह में जबलपुर में उसके पिता और भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद लगभग दो महीने से वह उसे अपने साथ घुमा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481