दुनिया

War : रूस ने यूक्रेन में फिर मचाया कोहराम, दागी क्रूज मिसाइलें, 7 को किया घायल

रूसी सेना ने गुरुवार को यूक्रेन पर सैकड़ों क्रूज मिसाइलों, बैलेस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से बड़ा हमला किया। इससे यूक्रेन में कई स्थानों पर नुकसान होने की सूचना है। इस बीच यूक्रेन के सेना प्रमुख ने कहा है कि रूसी सेना खार्कीव के नजदीक सैनिकों की संख्या बढ़ा रही है और शहर पर हमले की योजना बना रही है। ताजा हमले में खार्कीव में सात लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है।

यूक्रेन ने रूसी हमले से हुए नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। लेकिन यह बताया है कि रूसी सेना के छोड़े सभी 32 शाहेद ड्रोन एयर डिफेंस सिस्टम ने आकाश में ही नष्ट कर दिए थे। इस बीच यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने काला सागर में रूसी नौसेना की दो गश्ती नौकाओं को ड्रोन हमलों में नष्ट कर दिया है। यूक्रेन को युद्ध में सहायता दे रहे अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य संगठन नाटो ने कहा है कि युद्ध जारी रहने की स्थिति में यूक्रेन के लिए प्रतिवर्ष 44 अरब डालर की सैन्य मदद जरूरी होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हाल ही में यूक्रेन को खार्किव की रक्षा के सीमित उद्देश्य के मद्देनजर रूस के अंदर हमला करने के लिए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल करने के लिए इजाजत दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *