Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Flood :असम के नौ जिलों में बाढ़ का कहर: दो लाख से अधिक लोग प्रभावित - The Indian Exposure

Flood :असम के नौ जिलों में बाढ़ का कहर: दो लाख से अधिक लोग प्रभावित

चक्रवात रेमल के कारण असम में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण नौ जिलों के दो लाख से अधिक लोग प्रभावित है। मंगलवार से अब तक करीब छह लोगों की मौत हो गई है। राज्य का 3238.8 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो गया है। जबकि, 2,34,535 पशु प्रभावित हुए हैं। कई जगहों में ब्रह्मपुत्र और बराक नदियों के साथ-साथ उनकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

रेमल के कारण नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट, कार्बी आंगलिंग और दीमा हसाओ जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मेघालय के लुम्स्लम क्षेत्र में भारी बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-6 का 20 मीटर हिस्सा बह गया है। इस वजह से कछार, करीमगंज और हैलाकांडी जिलों का राज्य के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर क्षेत्र से सड़क संपर्क टूट गया है। कई वाहन फंसे हुए हैं। बाढ़ से सबसे ज्यादा 1,12,246 लोग कछार में प्रभावित हैं। वहीं, करीमगंज में 37,000, होजाई में 22,058 और हैलाकांडी में 14,308 लोग प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481