Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Haridwar : फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को हरिद्वार बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म - The Indian Exposure

Haridwar : फेसबुक पर दोस्ती कर युवती को हरिद्वार बुलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म

टिहरी की युवती से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद उसे हरिद्वार बुलाकर होटल में ले जाकर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। नगर कोतवाली पुलिस ने मामला संज्ञान में आते ही दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर संभल के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार टिहरी के एक गांव निवासी युवती ने 30 मई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती दीपक निवासी हालू सराय थाना ठेर जनपद संभल यूपी से हुई। दोनों की देहरादून में मुलाकात हुई। जहां वह उसे एक होटल में ले गया और झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया।

आरोप है कि 24 मई को फिर उसे हरिद्वार बुलाया और एक होटल में ले गया। साथ में उसका दोस्त मनीष कुमार निवासी आलम सराय हसीना बेगम अस्पताल के सामने थाना ठेर जनपद संभल भी था। आरोप है कि दोनों ने होटल में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। वीडियो बनाई और उसे वायरल करने की लगातार धमकी देते हुए पैसों की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481