Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Ukraine : यूक्रेन शांति वार्ता में बाधक बन रहा चीन, जेलेंस्की बोले - The Indian Exposure

Ukraine : यूक्रेन शांति वार्ता में बाधक बन रहा चीन, जेलेंस्की बोले

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चीन पर यूक्रेन शांति वार्ता में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन अन्य देशों पर इस वार्ता में शामिल न होने का दबाव बना रहा है। यूक्रेन शांति सम्मेलन का आयोजन स्विट्जरलैंड की तरफ से प्रस्तावित है।

सिंगापुर में शांगरी-ला रक्षा मंच पर रविवार को जेलेंस्की ने कहा, क्षेत्र में चीनी प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए रूस शांति शिखर सम्मेलन को बाधित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चीन जैसा शक्तिशाली देश पुतिन के हाथों की कठपुतली बना हुआ है। इससे पहले एशिया के सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने शीर्ष रक्षा अधिकारियों से आगामी शिखर सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए अबतक 106 देश व संगठन सहमति जता चुके हैं, लेकिन वह कुछ देशों की तरफ से इसमें शामिल होने के लिए प्रतिबद्धता जताने में विफल रहने से निराश हैं। जेलेंस्की ने कहा, हम विभिन्न प्रस्तावों व विचारों को सुनने के लिए तैयार हैं, ताकि युद्ध की समाप्ति हो सके। 

सम्मेलन में चीन के रक्षा मंत्री डोंग जून ने कहा कि उनका देश युद्ध के मसले पर रूस या यूक्रेन में से किसी का समर्थन नहीं करता। डोंग ने कहा, हमने किसी भी पक्ष को कोई हथियार नहीं दिया। दोहरे इस्तेमाल वाली सामग्री के निर्यात पर हम सख्त हैं। रूस संग उसका व्यापार बढ़ा है, जिससे पश्चिमी प्रतिबंधों का आर्थिक प्रभाव घटा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481