उत्तराखंड

Uttarakhand : अभी तक पांचों सीट पर भाजपा आगे, कांग्रेस नहीं दिखा पा रही कमाल

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतगणना के बाद आज शाम तक हो जाएगा। सभी जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। संसदीय सीट के निर्वाचन अधिकारी मुख्यालय में आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गणना हो रही है। इसके बाद साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मत गिने जाएंगे। 

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट की अभी तक भाजपा आगे चल रही है। अभी तक की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को 90 हजार 482 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 76 हजार 719 वोट मिले। त्रिवेंद्र रावत 13763 वोट से आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार को 11348 और बसपा प्रत्याशी जमील अहमद को 5205 वोट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *