Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : आज आसमान में छाये रहेंगे बादल ,शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार - The Indian Exposure

Weather : आज आसमान में छाये रहेंगे बादल ,शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार

राजधानी में लोग लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। बुधवार को आसमान में हल्के बादल छाये रहेंगे। शाम के समय बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे तापमान में कमी आएगी। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। वहीं, सब केंद्रों में नरेला इलाके का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

मंगलवार को लोग चिलचिलाती गर्मी व लू से हलकान रहे। सुबह से ही कड़ी और उमस भरी गर्मी रही। लेकिन, दोपहर में बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। शाम के समय मौसम का मिजाज बदला। धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी देखने को मिली। लेकिन, इससे गर्मी से अधिक राहत नहीं मिली और उमस ने लोगों परेशान किया। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 43.8 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आद्रता का स्तर 64 फीसदी रही।

मौसम विभाग ने बुधवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हल्की, शाम के समय धूल भरी आंधी चल सकती है। इसके साथ ही तेज सतही हवा 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने का अनुमान है। शाम व रात के समय हल्की बूंदा-बांदी होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। कुछ इलाकों में लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481