Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Canada Delhi-Toronto Flight  : एयर कनाडा की दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर हड़कंप - The Indian Exposure

Canada Delhi-Toronto Flight  : एयर कनाडा की दिल्ली-टोरंटो फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर हड़कंप

एयर कनाडा के टोरंटो जाने वाले विमान में उस समय दहशत फैल गई जब इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे को एक ईमेल मिला जिसमें दावा किया गया कि विमान में बम रखा गया है। जांच करने पर फ्लाइट में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

एक अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) कार्यालय को मंगलवार रात 10.50 बजे एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया कि दिल्ली-टोरंटो एयर कनाडा की उड़ान में बम रखा गया है। जिसके बाद तुरंत फ्लाइट को उड़ान भरने से रोका गया। पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ्लाइट की जांच की लेकिन कुछ भी संदिग्थ नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481