Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Election : ब्रज में भाजपा को लगा बड़ा झटका, फिरोजाबाद और एटा सीट गवाईं - The Indian Exposure

Election : ब्रज में भाजपा को लगा बड़ा झटका, फिरोजाबाद और एटा सीट गवाईं

BJP Indian Political party flag. with green and bhagwa color and lotus.

उत्तर प्रदेश में ब्रज में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीटें उसके हाथ से फिसल गई हैं। एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह तो फिरोजाबाद से भाजपा के विश्वदीप सिंह चुनाव हार गए हैं। आगरा सीट पर प्रो.एसपी सिंह बघेल चुनाव जीते, फतेहपुर सीकरी सीट पर पिछले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाले राजकुमार चाहर बमुश्किल सीट बचा पाए हैं। वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में हेमामालिनी ने जीत के साथ हैट्रिक लगाई है।

आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। यहां बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही तीसरे स्थान पर खिसक गईं। एसपी सिंह बघेल ने पहले ही राउंड से बढ़त हासिल कर ली थी, जो अंत तक जारी रही।

मथुरा संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिने स्टार हेमामालिनी का स्टारडम बरकरार है। उन्होंने तीसरी बार जीत हासिल की है। हेमामालिनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के मुकेश धनगर को 2.89 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया। उन्होंने शुरुआती राउंड से ही बढ़त हासिल की जो लगातार बढ़ती रही। विशाल अंतर से जीतने वाली पहली सीट मथुरा बन गई।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा के नए चेहरे विश्वदीप सिंह को 89 हजार वोट के अंतर से हराया। अक्षय ने भी किसी राउंड में भाजपा प्रत्याशी को सुकून नहीं लेने दिया। वह लगातार बढ़त बनाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481