Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
UP : प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत - The Indian Exposure

UP : प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बंथरा और शाहजहांपुर के बीच बुधवार की रात महिला और पुरुष के शव पड़े मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन से कटकर जान दी है। उनके पास से मिले मोबाइल के जरिये पहचान हो सकी है।

सदर बाजार थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान गोधन कश्यप (45) और वंदना कश्यप (40) निवासी कश्यप कॉलोनी थाना सदर बाजार के रूप में हुई है। वंदना का पति पूर्व में गोधन के साथ कपड़े की दुकान पर काम करता था। तभी से वंदना उसके संपर्क में आ गई थी। गोधन भी शादीशुदा था। रात करीब ढाई बजे दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि दोनों एक साथ बाइक से मौके पर पहुंचे थे। सूचना आने के बाद आरपीएफ और जीआरपी मौके पर गई। सदर पुलिस ने शव कब्जे में लिए। दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। अभी किसी ओर से तहरीर नहीं आई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481