Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Cm Dhami : एनडीए की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - The Indian Exposure

Cm Dhami : एनडीए की बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एनडीए सांसदों की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्षों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया गया है। इस बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नई दिल्ली पहुंच गए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली प्रवास के दौरान वे केंद्रीय नेतृत्व को लोकसभा की पांचों सीटों पर पार्टी के प्रदर्शन की रिपोर्ट सौंप सकते हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अब एनडीए सरकार के गठन के बाद ही देहरादून लौटेंगे।

नौ जून को नई सरकार का गठन हो सकता है। शुक्रवार को एनडीए के सांसदों की बैठक में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री संगठन के केंद्रीय नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह राज्य की पांच सीटों पर भाजपा के प्रदर्शन की जानकारी देंगे। बता दें कि भाजपा ने लगातार तीन चुनावों में पांचों सीटें जीतने का इतिहास रचा है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में पार्टी को प्राप्त वोटों की संख्या कम रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481