दिल्ली

Weather : दिल्‍ली-NCR में आज फिर चलेगी धूल भरी आंधी, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर समेत अध‍िकांश राज्‍यों में आंधी और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। वहीं, कई राज्‍यों में तेज बारिश का भी अलर्ट जारी किया है। 

गुरुवार को राजधानी दिल्‍ली का अध‍िकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जब‍क‍ि न्‍यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात दिल्‍ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चली। ठंडी हवाओं के कारण रात में तापमान में गिरावट दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *