उत्तराखंड

तीर्थयात्रियाें से पंजीकरण के नाम पर वसूली पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

तीर्थयात्रियाें से पंजीकरण के नाम पर वसूली के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी पंजीकरण करने वाली आउटसोर्स कंपनी का कर्मचारी व एक पूर्व कर्मचारी बताया जा रहा है।

चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन के वैयक्तिक अधिकारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस को लिखित शिकायत दी। श्रीवास्तव ने बताया कि 2 जून को चारधाम यात्रा प्रबंधन कार्यालय में एक यात्री ने एक वीडियो क्लिप दी थी।

वीडियो में एक अज्ञात व्यक्ति तीर्थयात्रियों से पंजीकरण के बदले रुपयों की मांग कर रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बुधवार को कौशिक विश्वास निवासी गुमानीवाला ऋषिकेश, अमन गुसाईं, सचिन जुगलान, मुकेश पांडे सभी निवासी बीस बीघा बापूग्राम ऋषिकेश को हिरासत में लिया है।

पूछताछ में कौशिक विश्वास ने बताया कि वह चारधाम यात्रा संगठन में आउटसोर्स कंपनी के तहत पंजीकरण कार्यालय में तैनात है। वह अपनी निजी आईडी से टूरिस्ट केयर उत्तराखंड एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन स्लॉट बुक करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *