Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Rajdhani Express : स्टेशन से पहले तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतरी - The Indian Exposure

Rajdhani Express : स्टेशन से पहले तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतरी

गाजियाबाद में तेजस राजधानी एक्सप्रेस की एक बोगी पटरी से उतर गईं। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 9.37 मिनट पर ट्रेन डिरेल हुई। ट्रेन भुवनेश्वर से नई दिल्ली की ओर जा रही थी। मौके पर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं। राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के करीब एक घंटे बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, घटना प्लेटफार्म नंबर चार से करीब 100 मीटर पहले की है। गनीमत रही कि स्टेशन आने के चलते ट्रेन की रफ्तार धीमी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की सूचना मिलते ही आनन-फानन आरपीएफ और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। डिरेल बोगी में सवार यात्रियों को दूसरी बोगी में बैठाकर भेजा गया। ट्रेन के पीछे लगेज के बाद कि बोगी के पहिये पटरी से उतरे हैं। हादसे के पीछे की वजह क्या थी? इस बिंदु पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481