Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Vladimir Putin : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि 'रूस की संप्रभुता पर खतरा दिखा तो परमाणु हमले से परहेज नहीं करेगा रूस' - The Indian Exposure

Vladimir Putin : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि ‘रूस की संप्रभुता पर खतरा दिखा तो परमाणु हमले से परहेज नहीं करेगा रूस’

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा है कि उन्हें फिलहाल रूस की संप्रभुता पर कोई खतरा दिखाई नहीं दे रहा है। अगर कभी रूस को ऐसा खतरा महसूस हुआ तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से परहेज नहीं करेगा। इसके लिए पश्चिमी देशों को निशाना बनाने वाले हथियार अविलंब निर्धारित स्थलों पर तैनात कर दिए जाएंगे।

पुतिन ने यह बात अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की सेंट पीटर्सबर्ग में हो रही बैठक में कही है। उन्होंने कहा, परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की स्थिति बेहद असामान्य मामलों में बनती है। उन्हें विश्वास है कि ऐसी स्थिति कभी नहीं बनेगी। इससे पहले पुतिन साफ कर चुके हैं कि पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को भेजे जा रहे हथियार अगर उसकी संप्रभुता के लिए खतरा बनते हैं तो रूस परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से नहीं हिचकेगा और ऐसे में वैश्विक अस्थिरता का खतरा पैदा हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481