Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather : आज बरसेंगे बदरा मौसम विभाग का यलो अलर्ट, बारिश से पहले चलेगी धूल भरी आंधी - The Indian Exposure

Weather : आज बरसेंगे बदरा मौसम विभाग का यलो अलर्ट, बारिश से पहले चलेगी धूल भरी आंधी

राजधानी में लोग चिलचिलाती गर्मी से बेहाल हैं। शनिवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती है। ऐसे में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलने का अनुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह से ही कड़ी गर्मी हुई। इससे लोग परेशान रहे। दोपहर में सूरज के तेवर और कड़े हो गए। इससे उमस भरी गर्मी महसूस की गई। शाम के समय कुछ इलाकों धूल भरी आंधी के साथ तेज हवा चली। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 43 दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 57 फीसदी रही।

मौसम विभाग के मुताबिक नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नरेला में 44.9, पीतमपुरा में 44.3, पूसा में 44, जाफरपुर व रिज में 43.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481