Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Lok Sabha : 15 जून से प्रारंभ हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र - The Indian Exposure

Lok Sabha : 15 जून से प्रारंभ हो सकता है 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 15 जून से प्रारंभ होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि तिथि पर अंतिम फैसला नई कैबिनेट करेगी। पहले सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।

शपथ ग्रहण का कार्यक्रम दो दिनों तक जारी रह सकता है। इसके बाद नए स्पीकर का चुनाव होगा। उसके अगले दिन राष्ट्रपति लोकसभा एवं राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। सत्र के दौरान प्रधानमंत्री दोनों सदनों में अपनी मंत्रिपरिषद का परिचय कराएंगे। लोकसभा का यह सत्र 22 जून को समाप्त होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481