Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Israel-Palestine: गाजा में कत्ल-ए-आम, इजरायल ने ली 210 फलस्तीनियों की जान - The Indian Exposure

Israel-Palestine: गाजा में कत्ल-ए-आम, इजरायल ने ली 210 फलस्तीनियों की जान

इजरायल और फलस्तीन के बीच युद्द होना कोई नई बात है। दोनों देश आए दिन एक दूसरे पर गोलियां की बारिश करते रहते हैं। अब हाल ही में इजरायल ने गाजा से चार बंधकों को बचा लिया। लेकिन इजरायली सेना ने 210 लोगों की जान ले ली और हमले के दौरान 400 लोग घायल हो गए हैं। हमास के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ये बात सामने आई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन और उसके साथ तेज हवाई हमला मध्य गाजा के अल-नुसीरत में हुआ, जो एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है और अक्सर इजरायल और हमास के बीच संघर्ष का क्षेत्र बना रहता है। एक इजरायली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगर ने कहा कि यह ऑपरेशन नुसीरात में एक आवासीय पड़ोस के मध्य में हुआ जहां हमास ने बंधकों को दो अलग-अलग अपार्टमेंट ब्लॉकों में रखा था। हमले के दौरान इजरायली सेना पर भीषण गोलीबारी हुई और उन्होंने आसमान से गोलीबारी करके जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481