Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Indonesia : महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर, तीन दिनों के बाद सांप का पेट काटा तो अंदर मिली बॉडी - The Indian Exposure

Indonesia : महिला को जिंदा निगल गया 16 फुट का अजगर, तीन दिनों के बाद सांप का पेट काटा तो अंदर मिली बॉडी

इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को अजगर ने पूरा निगल लिया। बाद में ग्रामीणों ने अजगर का पेट काटकर महिला का शव निकाला। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी है।

दक्षिण सुलावेसी प्रांत के कलेमपांग गांव के मुखिया सुआर्डी रोसी ने बताया कि चार बच्चों की मां फरीदा गुरुवार रात लापता हो गई थी और घर नहीं लौटी। बाद में उसके पति और गांव के लोगों ने उसे खोजना शुरू किया। तलाशी के दौरान महिला के पति को उसका कुछ सामान मिला, जिसके चलते उसे अनहोनी का शक हुआ।

ग्रामीणों ने इलाके की खोजबीन शुरू की तो एक 16 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिसका पेट फूला हुआ था। मुखिया ने कहा कि इसके बाद गांव वाले अजगर का पेट काटने के लिए सहमत हो गए। जैसे ही उन्होंने पेट काटना शुरू किया उन्हें सबसे पहले 45 साल की फरीदा का सिर दिखाई दिया। इसके बाद अजगर के पेट के अंदर फरीदा पूरी तरह कपड़ों में पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481