Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, नए मंत्रियों के लिए BJP ने किया खास इंतजाम - The Indian Exposure

Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की पहली बैठक आज, नए मंत्रियों के लिए BJP ने किया खास इंतजाम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कैबिनेट की बैठक (Modi Cabinet Meeting) सोमवार शाम को लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg) स्थित उनके आवास पर होने की संभावना है। यह जानकारी सूत्रों ने दी। यह बैठक शाम पांच बजे हो सकती है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की नई कैबिनेट में शामिल लोगों के लिए रात्रिभोज का भी आयोजन किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में विकास को नई गति देने के लिए अनुभवी नेताओं और मंत्रियों पर भरोसा जताया है। 72 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के आधे से अधिक मंत्री पहले भी केंद्र में मंत्री और तीन या उससे अधिक बार सांसद रह चुके हैं। इसी तरह से मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों, वर्गों और समुदायों को जगह देने की कोशिश की गई है। 47 मंत्री ओबीसी, एससी, एसटी और अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home1/theindi2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481